Search

 
 
 

Chaibasa News: स्कूल के लिए निकली लड़की दो दिनों से लापता, चक्रधरपुर के केरा गांव का मामला

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की केरा पंचायत निवासी 15 वर्षीय किशोरी 13 जुलाई से लापता है. परिजनों के अनुसार किशोरी सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की केरा पंचायत निवासी 15 वर्षीय किशोरी 13 जुलाई से लापता है. परिजनों के अनुसार किशोरी सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. काफी इंतजार के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, परंतु अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.

Uploaded Image
परिजनों ने बताया कि लापता किशोरी नौवीं की छात्रा है. परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन की, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे. बेटी के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है. इस संबंध में किशोरी के पिता ने बुधवार को चक्रधरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/bank-account-of-ranchis-jagannathpur-temple-trust-committee-frozen

https://lagatar.in/threat-to-blow-up-dhanbad-head-post-office-with-a-bomb-premises-evacuated

 

परिजनों ने प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को किशोरी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो वह तत्काल चक्रधरपुर थाना या परिवार को सूचित करे, ताकि उसे सुरक्षित घर वापस लाया जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही