Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: श्रावणी मेला की भव्य तैयारी, SDO ने गोइलकेरा के महादेवशाल मंदिर का लिया जायजा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में स्थित महादेवशाल मंदिर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने गुरुवार की शाम मंदिर परिसर का जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Nitish Thakur

Goilkera: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में स्थित महादेवशाल मंदिर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने गुरुवार की शाम मंदिर परिसर का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने श्रावण मास में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

Uploaded Image

इस दौरान एसडीओ ने मंदिर परिसर में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/charges-framed-against-12-accused-including-antu-tirkey-in-the-bargain-land-fraud-case

https://lagatar.in/the-special-branch-had-twice-reported-irregularities-in-the-jpsc-following-the-chief-ministers-cognizance-the-cids-action-began-to-uncover-secrets

 

एसडीओ ने साफ-सफाई बनाए रखने, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है.

 

बता दें, हर वर्ष सावन माह में महादेवशाल मंदिर में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस मौके पर बीडीओ विवेक कुमार के अलावे प्रखंड व अंचल कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही