Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में दवा दुकानों का हुआ  निरीक्षण,  सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को चक्रधरपुर स्थित दो खुदरा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को चक्रधरपुर स्थित दो खुदरा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली तथा दवाओं के खरीद-बिक्री एवं स्टॉक से संबंधित सभी अभिलेख सही पाए गए.


निरीक्षण के दौरान एक दुकान में नींद की गोलियां मिलीं. जिनके खरीद, बिक्री और स्टॉक का रिकॉर्ड जांचा गया. सभी दस्तावेज नियमों के अनुरूप पाए गए. वहीं दूसरी दुकान में न्यूरोलॉजिकल विकारों के उपचार में उपयोग होने वाली कुछ दवाएं मिलीं. जिनका दुरुपयोग नशीले पदार्थ के रूप में किया जा सकता है. इन दवाओं से संबंधित अभिलेखों की भी गहन जांच की गई और सभी रिकॉर्ड सही पाए गए.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/bank-account-of-ranchis-jagannathpur-temple-trust-committee-frozen

https://lagatar.in/threat-to-blow-up-dhanbad-head-post-office-with-a-bomb-premises-evacuated


दवा निरीक्षक ने बताया कि दोनों दुकानों में दवाओं का रखरखाव एवं भंडारण दवा एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के मानकों के अनुरूप पाया गया. साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक रही और संक्रमण से बचाव के लिए ढक्कनयुक्त डस्टबिन का उपयोग भी किया जा रहा था. हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमियां सामने आईं.


एक दुकान में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध था, जबकि दूसरी दुकान में इसकी व्यवस्था नहीं थी. संबंधित दुकानदार को तत्काल अग्निशामक यंत्र लगाने का निर्देश दिया गया. दोनों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में मिले. दुकानदारों को कैमरों का रुख दुकान के मुख्य प्रवेश द्वार की ओर रखने की सलाह दी गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही