Search

 
 
 

Chaibasa News : बढ़ती मंहगाई के खिलाफ चाईबासा में झामुमो का धरना-प्रदर्शन

सरकार की गलत नीतियों और महंगाई के खिलाफ गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला इकाई की ओर से पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में पुराना उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया.
 

Shambhu Kumar

 

Chaibasa : सरकार की गलत नीतियों और महंगाई के खिलाफ गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला इकाई की ओर से पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में पुराना उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया.

 


इस मौके पर मौजूद झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम , सचिव राहुल आदित्य , प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर रोष प्रकट किया.इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों के देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है.

 

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों तक की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात यह हैं कि आम आदमी का मासिक बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है और बचत करना तो दूर, गुजारा करना भी चुनौती बन गया है.

 

 

परिवहन महंगा होने से हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। छोटे दुकानदार और व्यवसायी भी इस स्थिति से परेशान हैं, क्योंकि बिक्री में गिरावट आ रही है और मुनाफा कम होता जा रहा है.इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, झामुमो नेता केशर परवेज, राजाराम गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही