Search

 
 
 

Chaibasa News:  पतराहातु में छेड़खानी का आरोप लगाकर पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के पतराहातु गांव में 53 वर्षीय कुंडिया सिंकु की कथित तौर पर छेड़खानी के आरोप में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के पतराहातु गांव में 53 वर्षीय कुंडिया सिंकु की कथित तौर पर छेड़खानी के आरोप में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/jharkhand-weather-rain-alert-until-the-8th-possibility-of-strong-winds-and-lightning-strikes-as-well

https://lagatar.in/heavy-turbulence-in-air-india-plane-coming-from-thailand-to-delhi-many-passengers-injured


बताया जाता है कि सोमवार शाम कुंडिया सिंकु की बकरी कहीं चली गई थी. उसे खोजते-खोजते वह पड़ोस के एक घर तक पहुंचा, लेकिन बकरी वहां नहीं मिली. इसके बाद वह अपने घर लौट आया. शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर मौजूद था. इसी दौरान गांव के कुशनु हेंब्रम, गणेश हेंब्रम और मंगल हेंब्रम लाठी-डंडों के साथ उसके घर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर मारपीट करने लगे.


मारपीट का कारण पूछने पर बताया कि कुंडिया सिंकु बकरी खोजने के बहाने उनके घर में घुसा और महिलाओं के साथ छेड़खानी की. इसके बाद तीनों ने कथित रूप से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोप है कि हत्या के बाद शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया. 


घटना की सूचना मिलने पर कुमारडूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. 


मृतक के परिजनों का कहना है कि कुंडिया सिंकु केवल अपनी खोई हुई बकरी की तलाश में आरोपियों के घर गया था. उन्होंने छेड़खानी के आरोप को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही