Search

 
 
 

Chaibasa News : टोंटो में भाई ने पत्थर से कूचकर बड़े भाई की कर दी हत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के पेरेतोल चैकमसाई में शुक्रवार को जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान टुकरू गोप उर्फ मुकेश गौड़ (39 वर्ष) के रूप में हुई है.
 
सिंबॉलिक फोटो.

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के पेरेतोल चैकमसाई में शुक्रवार को जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान टुकरू गोप उर्फ मुकेश गौड़ (39 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई मंगल सिंह नायक को गिरफ्तार कर लिया है.

 

चाईबासा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


मिली जानकारी के अनुसार टुकरू गोप और उसके छोटे भाई मंगल सिंह नायक के बीच घर व जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. शुक्रवार को टुकरू गोप घर पर अकेला था. उसकी पत्नी सामान  खरीदने के लिए दुकान गई थी. इसी दौरान मंगल सिंह नायक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए बड़े भाई के साथ मारपीट करने लगा. विवाद बढ़ने पर उसने ईंट और पत्थर से हमला कर टुकरू गोप को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें


घटना की सूचना मिलने पर टोंटो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही