Search

 
 
 

Chaibasa News: देवेंद्र माझी व नरेश बरजो के दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद, विधायक

श्चिमी सिंहभूम जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र गुदड़ी प्रखंड के लिगिर ग्राम में मंगलवार को मानकी मनोहर बरजो और झारखंड आंदोलनकारी नरेश बरजो के दुलसुनुम कार्यक्रम में जिले के सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर विस क्षेत्र के विधायक जगत माझी शामिल हुए.
 

Sonua (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र गुदड़ी प्रखंड के लिगिर ग्राम में मंगलवार को मानकी मनोहर बरजो और झारखंड आंदोलनकारी नरेश बरजो के दुलसुनुम कार्यक्रम में जिले के सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर विस क्षेत्र के विधायक जगत माझी शामिल हुए. सांसद और विधायक ने दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की. 


इस मौके पर सांसद और विधायक ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया. जिसमें ग्रामीणों ने वन पट्टा वितरण में आ रही परेशानियों से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की. इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी सांसद और विधायक के समक्ष रखा. सांसद और विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का आश्वासन दिया. 


सांसद जोबा माझी ने कहा वन अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व यहां एक पत्ता भी तोड़ना अपराध माना जाता है, लेकिन आज वन ग्रामों में बसे लोगों को वन पट्टा मिल रहा है. यही नहीं यहां सड़क, पुल-पुलिया का भी निर्माण कराया जा रहा है. मोबाइल कनेक्टिविटी के संबंध में सांसद ने कहा इस दिशा में जिला प्रशासन और टेलीकॉम कंपनियों के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है, जल्द ही इस समस्या का भी समाधान कर दिया जाएगा.

 

वहीं विधायक जगत माझी ने कहा कि सारंडा-पोड़ाहाट क्षेत्र में पहले के मुकाबले आज की तिथि में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे है. उन्होंने कहा की क्षेत्र में वन विभाग की अड़चनों के कारण विकास कार्यों को पूरा करने में विलंब होता है. शहीद देवेंद्र माझी यहां के लोगों को हक-अधिकार दिलाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष कर लोगों को एकजुट किया. 

 

कार्यक्रम में मानकी बिरसा बरजो, गुदड़ी झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, रोलेन बरजो, फ्रांसिस जेवियर केसरा, गोसनर बरजो, रंजीत सुरीन, प्रेमचंद लोमगा, जॉन बरजो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही