Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: सांसद व विधायक ने जातीय जनगणना से पूर्व किया स्व-गणना

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर की पंप रोड स्थित अपने आवास पर शनिवार को जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण के लिए  सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने स्व-गणना किया. सांसद जोबा माझी व उनके पुत्र विधायक जगत माझी द्वारा अपने मकान, परिवार और अन्य जानकारी से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पोर्टल पर अपलोड किया गया.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर की पंप रोड स्थित अपने आवास पर शनिवार को जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण के लिए  सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने स्व-गणना किया. सांसद जोबा माझी व उनके पुत्र विधायक जगत माझी द्वारा अपने मकान, परिवार और अन्य जानकारी से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पोर्टल पर अपलोड किया गया.

 

इस दौरान चक्रधरपुर नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा, जनगणना कोषांग के अजीत कुमार, सोहैल अहमद और अनुप कुमार महतो उपस्थित थे. इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 में स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है, जिसके लिए 01 मई से लेकर 15 मई 2026 तक लोग स्वयं अपने मकान एवं परिवार के संबंध में जानकारी अपलोड कर सकते हैं.

 

मकान सूचीकरण (एचएलओ) पूरा करने के पश्चात स्व-गणना आई डी (एसई-आईडी ) आपके मोबाइल में आएगा जिसे प्रगणक के साथ साझा करना होगा. यदि नहीं, तो प्रगणक द्वारा एक नई गणना की आवश्यकता हो सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही