Search

 
 
 

Chaibasa News : सिविल सर्जन के आश्वासन पर NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का हड़ताल खत्म, काम पर लौटे

एनएचएम संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सिविल सर्जन (पश्चिमी सिंहभूम) डॉ जुझार माझी के चार-पांच दिनों के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान करने के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर दिया गया है. सीएस ने कहा कि कर्मचारियों का बजट आवंटित कर दिया गया है और ट्रेजरी से भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
 

Sukesh kumar

 

Chaibasa :  एनएचएम संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सिविल सर्जन (पश्चिमी सिंहभूम) डॉ जुझार माझी के चार-पांच दिनों के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान करने के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर दिया गया है. सीएस ने कहा कि कर्मचारियों का बजट आवंटित कर दिया गया है और ट्रेजरी से भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

 

डॉ जुझार माझी ने कहा कि रांची कार्यालय में जिले का पोर्टल खोलने में तकनीकी समस्या आने के कारण मानेदय भुगतान में देरी हो रही है. आश्वासन के बाद सभी एनएचएम कर्मी अपना-अपना काम पर लौट गये. कर्मियों ने कहा कि चार-पांच दिनों के अंदर मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो फिर 30 जून से हड़ताल पर चले जायेंगे.

 

ज्ञात हो कि 22 जून से लंबित मानदेय भुगतान और अन्य मांगों पर जिले 3,300 एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी और 1600 सहियाएं कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही