Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: एक्शन में तीन राज्यों की पुलिस, नक्सलियों व पशु तस्करों पर होगी कार्रवाई

चाईबासा स्थित पुलिस अधीक्षक सभागार में बुधवार को कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में इंटर स्टेट बोर्ड की बैठक हुई. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chaibasa: चाईबासा स्थित पुलिस अधीक्षक सभागार में बुधवार को कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में इंटर स्टेट बोर्ड की बैठक हुई. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए.

 

बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली संगठनों की गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी तथा पशु तस्करी की रोकथाम को लेकर चर्चाएं हुईं. अधिकारियों ने तीनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने तथा संयुक्त अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर सहमति व्यक्त की.

 

इसे भी पढ़ें:

 


इसके अलावा, अंतरराज्यीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने, खुफिया सूचनाओं को साझा करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा नक्सल, ड्रग्स और पशु तस्करी के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई के लिए साझा रणनीति तैयार की गई.

 

बैठक में पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर (ग्रामीण एवं नगर), राउरकेला, सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर, फुलबनी, झारग्राम तथा अन्य सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही