Search

 
 
 

Chaibasa News : पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 12 को, चाईबासा के तीन केंद्रों पर 1,585 अभ्यर्थी होंगे शामिल

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 12 जुलाई को होगा. इसके लिए चाईबासा शहर के तीन केंद्र बनाए गए हैं.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी मनीष कुमार.

Shambhu Kumar


Chakradharpur : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 12 जुलाई को होगा. इसके लिए चाईबासा शहर के तीन केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर कुल 1,585 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम के डीसी मनीष कुमार ने शनिवार को अधिकारियों प केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की.


उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों व संबंधित अधिकारियों को परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता व जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराने का निर्देश दिया. कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पानी, बिजली शौचालय, चिकित्सा आदि की सुविधा सुनिश्चित करें. बैठक में डीडीसी उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, ट्रेजरी ऑफिसर सुमित कुमार, डीईओ प्रिंस कुमार सहित अन्य  अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही