Search

 
 
 

Chaibasa News: गुवा रेलवे स्टेशन के पैनल रूम में घुसा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा रेलवे स्टेशन के पैनल रूम में शनिवार देर रात एक विशाल अजगर घुस आने से रेलवे कर्मचारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. रात करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया.
 

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा रेलवे स्टेशन के पैनल रूम में शनिवार देर रात एक विशाल अजगर घुस आने से रेलवे कर्मचारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. रात करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. 

 

इसे भी पढ़ें:


हालांकि कर्मचारियों ने घबराने के बजाय सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा. काफी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक अजगर को पैनल रूम से बाहर निकालकर एक बड़े टीन के डब्बे में सुरक्षित बंद कर दिया, ताकि किसी कर्मचारी या यात्री को कोई नुकसान न पहुंचे.


इसके बाद तत्काल गुवा वन विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम रविवार सुबह मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ अजगर का रेस्क्यू किया. वनकर्मियों ने बताया कि अजगर विषैला नहीं था, लेकिन उसका आकार काफी बड़ा होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई थी. 


रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से सारंडा के जंगल में छोड़ दिया. विशेषज्ञों ने बरसात के मौसम में ऐसे वन्यजीव दिखने पर घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही