Search

 
 
 

Chaibasa News: बारिश से जिले में बढ़ा नदी-तालाबों का जल स्तर, लोगों को किया गया अलर्ट

पिछले चार दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के चलते पश्चिमी सिंहभूम जिला के नदी-तालाब, नालों का जल स्तर बढ़ गया है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar


Chaibasa: पिछले चार दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के चलते पश्चिमी सिंहभूम जिला के नदी-तालाब, नालों का जल स्तर बढ़ गया है. इधर बारिश होने से लोगों में राहत है तो नदी-तालाब का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों को खतरे का भी डर सता रहा है.

 

वहीं नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट भी जारी किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिला के रोरो, खरकई चक्रधरपुर के संजय-विंजय नदी के अलावे सोनुआ, गोईलकेरा, मनोहरपुर के कोयल-कारो नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण स्थानीय निवासी चिंतित है. अगर दो-तीन दिनों तक इसी तरह बारिश हुई तो क्षेत्र के नदी खतरों के निशान से ऊपर बहने लगेंगे.

 

Uploaded Image

नदी-तालाबों का जल स्तर बढ़ा

नालियों का पानी सड़क पर आने बढ़ी परेशानी


रुक-रुक कर बारिश के कारण पश्चिमी सिंहभूम जिला के शहरी क्षेत्र में नालियों का पानी सड़क पर आ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार का हाल सबसे बुरा हो गया है. लोगों को कीचड़ के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है. शहर के झुमका मोहल्ला, रिटायर्ड कॉलोनी, थाना रोड समेत अन्य स्थानों पर नाली का पानी सड़क पर बहने के कारण लोग परेशान है. 

 

इसे लेकर लोगों में नगर परिषद के प्रति नाराजगी भी व्याप्त है. इधर जिले के नोवामुंडी प्रखंड की पंड्रासाली–नयागांव जाने वाले मार्ग पर बने रेलवे अंडरब्रिज (अंडरपास) में भी भारी जलभराव हो गया, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. 

 

बारिश के कारण आसपास के निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बन गई है. कुछ घरों तक पानी पहुंचने की आशंका के बीच स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन की मदद से पुलिया एवं नालियों की सफाई शुरू कराई, ताकि पानी की निकासी हो सके और लोगों को राहत मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही