Search

 
 
 

Chaibasa News: सेल किरीबुरू प्रबंधन की स्कूल बसों को रोका, शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग

पश्चिमी सिंहभूम जिला की सारंडा के नक्सल प्रभावित करमपदा, थोलकोबाद एवं आसपास के गांवों में शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने करमपदा के समीप किरीबुरू–थोलकोबाद मुख्य चौक पर सेल किरीबुरू प्रबंधन की स्कूल बसों को रोककर प्रदर्शन किया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला की सारंडा के नक्सल प्रभावित करमपदा, थोलकोबाद एवं आसपास के गांवों में शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने करमपदा के समीप किरीबुरू–थोलकोबाद मुख्य चौक पर सेल किरीबुरू प्रबंधन की स्कूल बसों को रोककर प्रदर्शन किया.


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि करीब 15 गांवों के विद्यार्थियों के लिए वर्षों से केवल दो स्कूल बसें संचालित हो रही हैं, जबकि छात्रों की संख्या लगातार बढ़ने से कई बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/he-starts-every-task-with-a-no-that-is-his-trademark-in-the-secretariat

https://lagatar.in/namkum-land-scam-acb-takes-action-net-to-tighten-around-several-officials-including-former-co-shweta-verma


प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने हम आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे" और हमें पढ़ना है, आगे बढ़ना है जैसे नारे लगाए. उनका कहना था कि परिवहन सुविधा की कमी से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सुरक्षा मानकों के कारण बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाता, जिससे कई छात्र रोज लौट जाते हैं. 


करमपदा और थोलकोबाद से किरीबुरू की दूरी 25 से 40 किलोमीटर है. ग्रामीणों ने सीएसआर के तहत अतिरिक्त स्कूल बस उपलब्ध कराने या स्थानीय विद्यालयों को उच्च कक्षाओं तक अपडेट करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही