Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: जंगलों में बसे लोगों को अधिकार दिलाना ही बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: जोबा माझी

पश्चिमी सिंहभूम जिला की गोइलकेरा प्रखंड के सुदूर सारूडा गांव में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई.
Advertisement
Advertisement

Nitish Thakur

Goilkera: पश्चिमी सिंहभूम जिला की गोइलकेरा प्रखंड के सुदूर सारूडा गांव में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई. भगवान बिरसा मुंडा कल्याण समिति, सारूडा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी सहित गुदड़ी प्रखंड प्रमुख सामी भेंगरा, जिला परिषद सदस्य सुनीता लुगुन ने सारूडा गांव में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. 


इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ समाज सुधारक भी थे. वह सिर्फ अंग्रेजों से नहीं लड़े बल्कि आम लोगों के हक-अधिकार के लिए भी संघर्ष किये थे. उनके विचार और सिद्धांतों का अनुसरण करने की जरूरत है. सांसद ने कहा जंगलों में बसे लोगों को अधिकार दिलाना ही बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.


उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कहा गोइलकेरा, गुदड़ी, सोनुवा, आनंदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पुल-पुलिया और सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. मोबाइल कनेक्टिविटी समेत अन्य कार्य पर भी मैं स्वयं और विधायक जगत माझी गंभीर हूं और इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ करने के लिए प्रयासरत है.

कार्यक्रम को बिरसा मुंडा, सुनीता लुगुन, सामी भेंगरा, अकबर खान आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल, सारुडा के निर्माण के लिए भू-दान करने वालों को सांसद ने सम्मानित किया. इस अवसर पर बिरकेल की मुखिया कुंवारी बरजो, ग्रामीण मुंडा मंगरा मुंडा, रमेश लुगुन, चंदन बरजो, अल्फ्रेड भुंइया समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही