Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित राखा आसनतलिया स्थित शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित राखा आसनतलिया स्थित शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. 

Uploaded Image

शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर 

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, भाजपा नेता प्रताप कटियार मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के बलराज हिंदवार उपस्थित थे.इस मौके पर अतिथियों ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/corruption-in-appointments-in-jharkhand-01-it-started-in-legislative-assembly

https://lagatar.in/jpsc-jssc-agitation-acs-and-tribal-student-delegation-hold-talks-with-ministers


मौके पर पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि शहीद निर्मल महतो गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए. उनके विचारों और सपनों को साकार करने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है. वहीं अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया.कार्यक्रम में विजय मेलगंडी, ओमप्रकाश महतो, ललित मोहन गिलुआ, करण महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही