Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : कोटगढ़ में अवैध पत्थर लदा ट्रक जब्त

खान निरीक्षक को सूचना मिली थी कि कोटगढ़ के रास्ते अवैध पत्थर ले जाया जा रहा है. इसके बाद उनके नेतृत्व में पहुंची खनन विभाग की टीम ने ने कोटगढ़ के पास उक्त ट्रक को पकड़ लिया.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा के कोटगढ़ में शुक्रवार को खान निरीक्षक निखिल दास ने अवैध पत्थर लदे 10 चक्का वाहन (ट्रक) को जब्त किया है. खान निरीक्षक को सूचना मिली थी कि कोटगढ़ के रास्ते अवैध पत्थर ले जाया जा रहा है. इसके बाद उनके नेतृत्व में पहुंची खनन विभाग की टीम ने ने कोटगढ़ के पास उक्त ट्रक को पकड़ लिया. ट्रक पर लगभग 676 सीएफटी पत्थर लदा था. बिना चालान के ही पत्थर ले जाया जा रहा था.


खान निरीक्षक ने जांच के बाद उक्त ट्रक को जब्त कर नोवामुंडी थाना को सुपुर्द कर दिया. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही