Shambhu Kumar
Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थानो की पुलिस ने अफीम के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस बांझीकुसुम मोड़ के पास छापेमारी कर दो युवकों को पकड़ा. उनके पास से 1.04 किलो अफीम बरामद की गई. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की एक बाइक, तीन स्मार्टफोन और कागजात जब्त किए हैं.
यह जानकारी एएसपी सह पोड़ाहाट एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से अफीम लेकर सोनुवा बाजार की ओर आ रहे हैं. इसके बाद एसपी अमित रेनू के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई.
टीम ने सोनुवा बाजार से पनसुआ डैम जाने वाली मुख्य सड़क पर बांझीकुसुम मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान बाइक पर सवार दो व्यक्तियों आते दिखे. पुलिस ने बाइक को रोककर युवकों की तलाशी ली. उनके बैग से 1.04 किलो अफीम बरामद हुई. गिरफ्तार युवकों में कुंवर सिंह गागराई (उदलखाम निवासी) और रेला होरो उर्फ रेला कच्छप (गुदड़ी निवासी) के रूप में हुई. दोनों ने पिछले तीन-चार वर्षों से अफीम की अवैध खेती और खरीद-बिक्री में लिप्त होने की बात स्वीकार की है. दोनों को जेल भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.