Search

 
 
 

Chaibasa News: सारंडा में अज्ञात बीमारी से दो महिलाओं की मौत, मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी

Chaibasa News: शांकोटोला में दो दिनों के भीतर एक ही परिवार की दो महिलाओं की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई.मृतक महिलाएं आपस में जेठानी-देवरानी थीं. डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम शांकोटोला पहुंचकर स्थिति की जांच करेगी. गांव में स्वास्थ्य जांच एवं मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी की जा रही है.
 
दो महिलाओं की मौत से गांव में दहशत

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा क्षेत्र की लाईलोर पंचायत के शांकोटोला में दो दिनों के भीतर एक ही परिवार की दो महिलाओं की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई. मृतक महिलाएं आपस में जेठानी-देवरानी थीं. दोनों में मौत से पहले लगभग एक जैसे लक्षण सामने आए थे. घटना के बाद गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है. 


इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार, पहली घटना शुक्रवार की है. 40 वर्षीय पद्मा किंबो को सुबह करीब 5 बजे अचानक तेज बदन दर्द हुआ. इसके बाद गले में दर्द और आवाज बंद होने की शिकायत हुई. परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोपहर करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई. शुक्रवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. 


इसके दो दिन बाद रविवार सुबह पद्मा की देवरानी 34 वर्षीय गीता किंबो की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई. सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच उन्हें तेज बदन दर्द और गले में दर्द हुआ तथा उनकी आवाज भी बंद हो गई. गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें राउरकेला स्थित आरजीएच अस्पताल रेफर कर दिया.


हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. सोमवार को परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया. एक ही परिवार में लगातार दो मौतों और समान लक्षणों की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है. 


मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम शांकोटोला पहुंचकर स्थिति की जांच करेगी. गांव में स्वास्थ्य जांच एवं मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही