Search

 
 
 

Chaibasa News: गोइलकेरा–मनोहरपुर सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आठ वर्षों से अधूरी पड़ी गोइलकेरा–मनोहरपुर सड़क को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का सब्र टूट गया. बुधवार को आजसू नेता डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Nitish Kumar

Goilkera: पश्चिमी सिंहभूम जिले के आठ वर्षों से अधूरी पड़ी गोइलकेरा–मनोहरपुर सड़क को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का सब्र टूट गया. बुधवार को आजसू नेता डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई.

Uploaded Image
ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि गोइलकेरा–मनोहरपुर मुख्य सड़क से आमजरण होते हुए कैरम, मिंडीसोया और गोयरा मुख्य सड़क तक बनने वाली 7.33 किलोमीटर लंबी सड़क लगभग 4.56 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जानी है, लेकिन पिछले आठ वर्षों से इसका निर्माण अधूरा पड़ा है. 

 

इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/jamshedpur-news-dd-bar-manager-claims-the-owners-son-said-the-two-needed-to-be-taught-a-lesson
https://lagatar.in/jharkhand-news-jharkhands-new-identity-is-mind-not-mines-cm-hemant-outlines-vision-for-development-in-delhi


इससे क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य आवश्यक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए. साथ ही निर्माण कार्य में हुई देरी की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों एवं संवेदक पर कार्रवाई, निगरानी समिति का गठन और निर्माण कार्य की समय-सीमा सार्वजनिक करने की मांग की गई.


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी. वहीं इस दौरान आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश खलखो ने जल्द ही समस्या का समाधान कर, जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया. आश्वासन मिलने के बाद देर शाम ग्रामीण गांव के लिए लौटे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही