Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: हाटगम्हरिया में हाइवा का अचानक निकला चक्का, गुजर रहे बुजुर्ग की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र की कुईडा जंगल के पास बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय बुजुर्ग गुरू चरण चातोमबा की मौत हो गई. बताया जाता है गुरू चरण चातोमबा अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत जा रहे थे, इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक हाइवा का एक चक्का अचानक निकलकर उनकी ओर आ गया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र की कुईडा जंगल के पास बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय बुजुर्ग गुरू चरण चातोमबा की मौत हो गई. बताया जाता है गुरू चरण चातोमबा अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत जा रहे थे, इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक हाइवा का एक चक्का अचानक निकलकर उनकी ओर आ गया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

 

चक्का की टक्कर लगते ही गुरू चरण चातोमबा सिर के बल सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. 

 

घटना की सूचना मिलते ही हाटगमहरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. परिजनों ने बताया कि हादसा चलती गाड़ी का चक्का अचानक निकल जाने के कारण हुआ. प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही