Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: चक्रधरपुर में त्रिशूल चौक के पास युवक पर धारदार हथियार से हमला, 2  पर नामजद FIR दर्ज

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में त्रिशूल चौक स्थित शिव मंदिर के पास गुरुवार देर शाम आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. हमले में घायल युवक की पहचान चंदन सोनकर के रूप में हुई है, जो चीरंजीवी ब्लॉक का निवासी है.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में त्रिशूल चौक स्थित शिव मंदिर के पास गुरुवार देर शाम आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. हमले में घायल युवक की पहचान चंदन सोनकर के रूप में हुई है, जो चीरंजीवी ब्लॉक का निवासी है.

Uploaded Image
हमले में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. नंदू होनहागा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/charges-framed-against-12-accused-including-antu-tirkey-in-the-bargain-land-fraud-case

https://lagatar.in/the-special-branch-had-twice-reported-irregularities-in-the-jpsc-following-the-chief-ministers-cognizance-the-cids-action-began-to-uncover-secrets


इस मामले में घायल चंदन सोनकर ने चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए चक्रधरपुर के शीतला मंदिर निवासी विकास सिंह और अभिषेक सिंह को हमले का आरोपी बनाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही