Search

 
 
 

Chaibasa News : बंदगांव की करकट्टा घाटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Chakradharpur News : पूछताछ के दौरान मृतक के बंदगांव थाना क्षेत्र की सावनिया पंचायत अंतर्गत अंगरिया गांव का निवासी होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस और मुखिया करम सिंह मुंडरी मृतक के गांव पहुंचे. वहां से परिजनों और ग्रामीणों को घटनास्थल पर लाया गया, जहां शव की पहचान की गई.
 
मृतक

Shambhu Kumar

Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव-कोचांग मुख्य मार्ग पर करकट्टा घाटी के समीप रविवार को एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. सड़क किनारे युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या सब्बल से वार कर किए जाने की बात सामने आई है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. रविवार सुबह ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी.

 

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी मुखिया करम सिंह मुंडरी को दी. मुखिया ने मामले की सूचना बंदगांव थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सोमा समद और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और बंदगांव-कोचांग मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों से पूछताछ की.

 

पूछताछ के दौरान मृतक के बंदगांव थाना क्षेत्र की सावनिया पंचायत अंतर्गत अंगरिया गांव का निवासी होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस और मुखिया करम सिंह मुंडरी मृतक के गांव पहुंचे. वहां से परिजनों और ग्रामीणों को घटनास्थल पर लाया गया, जहां शव की पहचान की गई.

 

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच के दौरान मृतक की बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही