Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में फिजिक्स विभाग के प्रैक्टिकल कक्ष में सुविधाएं नहीं, विद्यार्थी परेशान

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग में प्रैक्टिकल कक्षा में सुविधाएं नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जिस तरह से उपकरण होने चाहिये उस तरह से उपकरण नहीं हैं. प्रैक्टिकल कक्ष में अलग से चैम्बर तक नहीं है. इसके कारण शिक्षक को बैठने में असुविधा हो रही है. इसको लेकर कई बार सीसीडीसी कार्यालय में शिकायत की गई है, लेकिन अब तक सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है. विद्यार्थियों ने कहा कि एक साथ एक ही कमरे में जगह नहीं हो पाता है. प्रैक्टिकल कक्ष को बढ़ाना चाहिये. 200 से अधिक विद्यार्थी दो सत्र में हैं, लेकिन बैठने की जगह प्रैक्टिकल कक्ष में सिर्फ 50 विद्यार्थियों की है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-result-of-bharat-sevashram-sangh-pranavanand-high-school-was-better/">घाटशिला

: भारत सेवाश्रम संघ प्रणवानंद हाई स्कूल का रिजल्ट रहा बेहतर
इसके कारण अन्य विद्यार्थियों को बारी का इंतजार करना पड़ता है. किसी-किसी दिन तो प्रैक्टिकल कक्ष में जगह नहीं होने के कारण लौट जाना पड़ता है. छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा ने कहा कि विवि प्रशासन को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. विद्यार्थियों की नियमित रूप से प्रैक्टिकल होनी चाहिये. जगह की कमी होने के कारण कई विद्यार्थी प्रैक्टिकल नहीं कर पाते हैं. कई उपकरण भी नहीं है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/1266-cases-arms-act-were-registered-in-jharkhand-in-790-days/">झारखंड

में 790 दिनों में आर्म्स एक्ट के 1266 मामले हुए दर्ज

आने वाले दिनों में सुविधा बढ़ा दी जाएगी 

प्रैक्टिकल कक्ष को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. विवि प्रशासन को इस संबंधित पूर्व एचओडी की ओर से प्रस्ताव दिया जा चुका है. आने वाले दिनों में सुविधा बढ़ा दी जायेगी. कुछ माह बाद नये उपकरण की खरीदारी की जाएगी. 

डॉ संजय गोराई, एचओडी, फिजिक्स विभाग

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही