Search

 
 
 

चाईबासाः गुदड़ी प्रखंड में नेटवर्क की सुविधा नहीं, विधायक ने सदन में उठाया मामला

मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इस मामले को उठाते हुए सरकार से गुदड़ी प्रखंड में नेटवर्क की व्यवस्था करने की मांग की.
 

Nitish Thakur


Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुदड़ी प्रखंड में मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट की सुविधा नहीं है. इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा. मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इस मामले को उठाते हुए सरकार से गुदड़ी प्रखंड में नेटवर्क की व्यवस्था करने की मांग की.


विधायक ने सदन को बताया कि नेटवर्क के अभाव में गुदड़ी प्रखंड कार्यालय का संचालन सोनुवा प्रखंड कार्यालय से किया जा रहा है. जिससे स्थानीय लोगों को प्रखंड में चल रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही हैं. उन्होंने कहा कि गुदड़ी प्रखंड पहाड़ व जंगलों से घिरा है. हाल के कुछ वर्षों में यहां सड़क, पुल, पुलिया के निर्माण के अलावा बिजली व पेयजल जैसी सुविधाओं में सुधार हुआ है.  लेकिन मोबाइल कनेक्टिविटी व इंटरनेट की सुविधा नहीं होने कारण प्रखंड कार्यालय से ऑनलाइन कार्य समय पर नहीं हो पाते हैं. आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.


गुदड़ी प्रखंड में छह पंचायत बांदु, बिरकेल, डारियो कमरोड़ा, गुलीकेरा, कमरोड़ा व टोमडेल हैं. कुछ एक गांवों व पहाड़ी पर जाने पर ही नेटवर्क मिल पाता है. बिरकेल पंचायत का गुदड़ी गांव जहां प्रखंड सह अंचल कार्यालय और थाना संचालित है, वहां भी मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट की सुविधा नहीं है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही