Search

 
 
 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों में ओबीसी आरक्षण नहीं, सरकार पहल करे- राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar): राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की बैठक मंगलवार को चाईबासा में मोर्चा के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जल्द ही राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की गतिविधियों में विस्तार को लेकर चर्चा की गई. बैठक में राजाराम गुप्ता ने कहा कि राज्य में पश्चिमी सिंहभूम के साथ-साथ कई अन्य जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य है. इसको लेकर भी सरकार को जल्द से जल्द उचित पहल करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-students-forced-to-take-exams-amid-garbage-in-multipurpose-building-of-tata-college/">चाईबासा:

टाटा कॉलेज के बहुउद्देशीय भवन में कचरे के बीच परीक्षा देने को विद्यार्थी मजबूर

27% आरक्षण अभी झांकी है, 52% बाकी है: प्रदीप

उन्‍होंने कहा कि पूर्व से ओबीसी समुदाय के लोग उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं. झारखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक 27% आरक्षण के प्रस्ताव को पारित कर महत्वपूर्ण पहल की है. वरिष्ठ अधिवक्ता व ओबीसी मोर्चा के सदस्य प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि 27% आरक्षण अभी झांकी है, 52% बाकी है. इसके लिये हम लोगों की लड़ाई जारी है. बैठक में अधिवक्ता राजेश नाग, रत्नाकर प्रधान आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-rail-traffic-jam-on-the-demand-to-include-kudmi-kurmi-in-the-list-of-scheduled-tribes/">चांडिल:

कुड़मी-कुरमी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग पर रेल चक्का जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही