Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आवश्यकता आधारित प्राध्यापकों की गरिमा में कोई ठेस नहीं पहुंचे - डॉ. पीके पाणी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक के संकल्प के बारे में कोल्हान विश्विद्यालय के प्रवक्ता सह वितीय पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने कहा कि सम्बन्धित महाविद्यालय के प्रचार्य एंव हेड यह सुनिश्चित करेंगे की किसी भी स्थिति में उन्हें प्रति सप्ताह 16 क्लास मिले और उन्हें माह में 57,700 रुपये प्राप्त हो. उन्होंने सभी प्राचार्यों को यह निर्देश दिया कि 11 मई से इस संकल्प को प्रभावी मानते हुए जल्द से जल्द रूटीन बना कर विश्विद्यालय को भेजें. उन्होंने सभी प्रचार्य एंव हेड से कहा कि आवश्यकता आधारित प्राध्यापकों की गरिमा में कोई ठेस नहीं पहुंचे और उन्हें भी स्थायी प्राध्यापकों जैसा सम्मान मिले. क्योंकि इस बात का स्पष्ट उल्लेख संकल्प में किया गया है कि उनके मान सम्मान में कही भी कोई कमी नहीं आयें. इसे भी पढ़ें :धीरेंद्र">https://lagatar.in/dhirendra-shastri-reached-patna-on-a-five-day-tour/">धीरेंद्र

शास्त्री पांच दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, आज शाम से तरेत पाली मठ में करेंगे हनुमत कथा

अब एक घन्टे की एक क्लास मानी जायेगी

उन्होंने कहा कि यदि किसी सप्ताह छुट्टी रहती है तो उनसे नॉन टीचिंग के कार्य जैसे परीक्षक, लैब, नेक की तैयारी आदि कामों में लगाकर दो घन्टें के लिये एक क्लास माना जाये ताकि उनकी 16 क्लास हो सकें. आवश्यकता आधारित प्राध्यापकों और अन्य सभी प्राध्यापकों को अब एक घन्टे की एक क्लास मानी जायेगी. अब आवश्यता आधारित सहायक प्राध्यापक को रोज न्यूनतम तीन टीचिंग क्लास तो लेनी होगी और आवश्यकता अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है. सभी प्राचार्य और कोष-अधीक्षक इसकी पुष्टि करते हुए विश्विद्यालय को सूचित करेंगे. साथ ही प्राचार्य और हेड का दायित्व है कि आवश्यकता आधरित सहायक प्राध्यापकों को 57,700 रुपये मिले. साथ हीं यह भी कहा गया कि यदि क्लास पूरी नही हुई तो 900 रुपये प्रति क्लास वेतन काटने का भी स्पष्ट निर्देश है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-bell-based-assistant-professors-of-kolhan-university-were-renamed-as-need-based/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के घंटी आधारित सहायक प्राध्यापकों का नाम बदलकर आवश्यकता आधारित रखा गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही