Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अंतिम दिन किसी ने नहीं लिया नाम वापस, सिंहभूम सीट से 14 प्रत्याशी मैदान में

Kiriburu (Shailesh Singh): चाईबासा जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीसी और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में नामांकन वापसी एवं अन्य को लेकर प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया गया. डीसी ने बताया कि 29 अप्रैल की दोपहर 3:00 बजे तक किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया. कुल 21 अभ्यिर्थियों ने नॉमिनेशन किया है. स्क्रूटनी के बाद कुल 14 अभ्यर्थी मैदान में बचे हैं. जिसमें भाजपा से गीता कोड़ा, जेएमएम से जोबा मांझी, बसपा से परदेशीलाल मुंडा, कृष्ण मार्डी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान), चित्रसेन सिंकू - झारखंड पार्टी, पानमनि सिंह -सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट), बीर सिंह देवगम- राइट टू रिकॉल पार्टी, विश्व विजय मार्डी- अंबेडकरराइट पार्टी ऑफ इंडिया, सुधा रानी बेसरा- पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक), आशा कुमारी रूंडा- निर्दलीय, दामोदर सिंह हांसदा- निर्दलीय, दुर्गा लाल मुर्मू- निर्दलीय, माधव चंद्र कुंकल- निर्दलीय, संग्राम मार्डी- निर्दलीय अभ्यर्थी क्रमशः शामिल हैं. सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदान केंद्र की विवरण- 51 सरायकेला - 431, 52 चाईबासा- 284, 53 मझगांव- 267, 54 जगन्नाथपुर- 233, 55 मनोहरपुर- 264, 56 चक्रधरपुर-236 (कुल मतदान केंद्र की संख्या 1715)

सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी

निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी कुलदीप चौधरी, विधानसभावार सहायक निर्वाची पदाधिकारी में सरायकेला से सुनील कुमार प्रजापति, चाईबासा से अनिमेष रंजन, मझगांव से कमलेश्वर नारायण, जगन्नाथपुर से मुकेश मछुवा, मनोहरपुर से लिली एनोला लकड़ा, चक्रधरपुर से रीना हांसदा शामिल हैं. सिंहभूम निर्वाचन क्षेत्र में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 711336, महिला मतदाताओं की संख्या 735923, अन्य 33, कुल 1447562 हैं. पीडब्लूडी वोटर्स की संख्या- 19474,  85 वर्ष से अधिक उम्र के वोटर्स 4939, यंग वोटर्स 61826 हैं. इसे भी पढ़ें : कौन">https://lagatar.in/who-is-that-officer-antu-tirkey-had-lobbied-central-leader-jmm-for-whose-posting-ed-got-chat/">कौन

है वह अधिकारी? जिसकी पोस्टिंग के लिए अंतू तिर्की ने JMM के केंद्रीय नेता से की थी पैरवी, ईडी को मिला चैट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही