Search

 
 
 

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में ठंड से राहत नहीं, तापमान 3.5 डिग्री लुढ़का

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम में पिछले कई दिनों से ठंड बढ़ गयी है. सोमवार का दिन सबसे अधिक ठंडा रहा. 3.5 डिग्री तापमान पहुंच गया है. पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. गुवा में तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया है. इसी तरह किरीबुरू, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, मझगांव, बंदगांव, मनोहरपुर क्षेत्र में भी ठंड बढ़ गई है. यहां के लोग ठंड से परेशान है. जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक साल चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी. लेकिन इस बार अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. हालांकि चाईबासा रेन बसेरा में बेघर लोगों का बसेरा बन गया है. कई समाजिक संगठन की ओर से कंबल का वितरण किया गया है. ग्रामीण क्षेत्र में मुखिया द्वारा कंबल का वितरण किया गया. हरिला पंचायत में जगमोहन सावैंया ने अपने स्तर से कई जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-bjp-leader-demands-opening-of-closed-mines-of-saranda/">किरीबुरु

: भाजपा नेता ने सारंडा की बंद खदानों को खुलवाने की मांग की

कोहरे से कई ट्रेन पहुंच रही लेट

पश्चिम सिंहभूम में चक्रधरपुर स्टेशन हावड़ा-मुंबई का मुख्य मार्ग है. जहां से रोजाना 20 से अधिक ट्रेनों का अवागमन होता है. ठंड की वजह से सुबह-सुबह कोहरा छाया हुआ है. जिसके कारण कई ट्रेन विलंब रही है, इसी तरह चाईबासा स्टेशन से गुवा पैसेंजर व जनशताब्दी गुजरती है. यह भी पिछले पांच दिनों से आधे घंटे विलंब से ही चल रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-condition-of-gumti-basti-is-pathetic-informed-to-mayor-and-additional-municipal-commissioner/">आदित्यपुर

: गुमटी बस्ती की हालत दयनीय, मेयर व अपर नगर आयुक्त को कराया अवगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही