Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नहीं मिल रहा सातवां वेतनमान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय 200 से अधिक शिक्षकेत्तर कर्मचारी हैं जिन्हें सातवां वेतनमान नहीं मिल रहा है. कुछ ऐसे शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी इसमें शामिल है जिनका वेतनमान लागू नहीं होने की वजह से पांचवां वेतनमान ही मिल रहा है. पिछले साल ही विवि ने कई शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतनमान तैयार कर एचआरडी को भेजा था, लेकिन अभी तक प्रस्ताव का जवाब नहीं आया है. कई कर्मचारी ऐसे हैं जो रिटायर हो चुके हैं. कुछ का निधन भी हो चुका है लेकिन उनका वेतनमान तैयार नहीं हुआ है. हालांकि इसमें कुछ शिक्षक शामिल हैं, जिन्हें सातवां वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है. कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि सरकार को वेतनमान तैयार कर प्रस्ताव भेजा गया है जिसका अभी तक जवाब नहीं मिला है. इसके कारण कई शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सातवां वेतनमान नहीं मिल रहा है.

मासिक वेतनमान में 20 से 25 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी होगी

सातवां वेतनमान का निर्धारण होने से कर्मचारियों के मासिक वेतनमान में लगभग 20 से 25 हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी. यह बढ़ोत्तरी वर्ष 2016 से लागू होगी. शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को एक साथ एक-एक कर्मचारी को 5 से 10 लाख रुपए की राशि एरियर के रूप में मिलेगी. एरियर में 30 प्रतिशत टैक्स भी कटेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही