Search

चाईबासा : कोल्हान विवि के समाजशास्त्र विभाग में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं, एचओडी विहीन पीजी विभाग

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में लगातार शिक्षकों की कमी हो रही है. बहाली नहीं होने की वजह से कई विभाग में स्थायी शिक्षक नहीं है. समाजशास्त्र विभाग में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं होने के कारण कार्य बाधित हो रहा है. एचओडी का पद भी प्रभार में चल रहा है. पूर्व एचओडी डॉ. शिव कुमार सिंह 31 मार्च को रिटायर हो चुके है. जिसके कारण एचओडी का पद रिक्त पड़ा हुआ है. पूरे कोल्हान विश्वविद्यालय में एक ही मात्र समाजशास्त्र विषय के शिक्षक कार्यरत थे. रिटायर होने के पश्चात अब एक भी स्थायी शिक्षक नहीं बचे है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-blood-donation-camp-on-death-anniversary-of-former-director-of-nift-on-april-28/">आदित्यपुर

: निफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 28 अप्रैल को

गेस्ट शिक्षकों के भरोसे समाजशास्त्र की हो रही पढ़ाई

सोशल साइंस के डीन डॉ. लोकनाथ को प्रभार दिया गया है. पीजी विभाग में दो गेस्ट शिक्षक कार्यरत है. गेस्ट शिक्षकों के भरोसे ही पूरे विभाग का कार्य चल रहा है. पीजी विभाग में लगभग 30 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है. इसके अलावा कोल्हान विवि के एक मात्र अंगीभूत एबीएम कॉलेज में समाजशास्त्र विषय की पढ़ाई होती है. जहां लगभग 180 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है. वहां भी गेस्ट शिक्षकों के भरोसे ही समाजशास्त्र की पढ़ाई चल रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-blood-donation-camp-on-death-anniversary-of-former-director-of-nift-on-april-28/">आदित्यपुर

: निफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 28 अप्रैल को

पीजी विभाग समेत सात कॉलेजों में पद सृजन 

कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से पीजी विभाग समेत सात कॉलेजों में समाजशास्त्र विषय में शिक्षकों का पद सृजन कर एचआरडी को भेज दिया गया है. लेकिन अभी तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. जबकि रांची विश्वविद्याल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विषय के शिक्षकों की बहाली हो चुकी है. लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय को वंचित कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cbse-training-for-teachers-based-on-value-education-organized/">घाटशिला

: शिक्षकों का “मूल्य शिक्षा” पर आधारित सीबीएसई प्रशिक्षण आयोजित

इन कॉलेजों के पद सृजन कर विवि एचआरडी को भेज चुका 

पीजी विभाग चाईबासा - एबीएम कॉलेज , जमशेदपुर, को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर, घटशिला कॉलेज घाटशिला, सिंहभूम कॉलेज चांडिल, महिला कॉलेज चाईबासा,  टाटा कॉलेज चाईबासा इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-joint-education-secretary-inspected-the-schools-of-ghatshila/">घाटशिला

: संयुक्त शिक्षा सचिव ने किया घाटशिला के स्कूलों का निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp