Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आधार सिडिंग में विफल रहने वाले 19 पीडीएस दुकानदारों को नोटिस जारी

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला आपूर्ति पदाधिकारी ललन कुमार ने जिले के 19 पीडीएस डीलरों को `कारण बताओ` नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर आधार सिडिंग कार्य करने का निर्देश दिया गया है. इसमें वांछित सुधार नहीं होने पर लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2022 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबित एवं बर्खास्त करने की कड़ी चेतावनी भी दी है. उन्होंने बताया कि आधार सिडिंग में अत्यंत ही विफल रहने वाले 19 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है. कहा गया है कि 14 फरवरी, "पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा" की समाप्ति तक आधार संख्या प्रवृष्टि में वांछित पर्याप्त सुधार नहीं पाया गया, तो निलंबन की कार्यवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-central-team-inspected-drinking-water-schemes-in-saranda/">मनोहरपुर

: सारंडा में केंद्रीय टीम ने पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही