Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के बीएड सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में समान शुल्क को लेकर की गई अधिसूचना जारी

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विवि में जल्द ही नये सत्र के लिये नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी. हालांकि कुछ शेष सीट पर नामांकन हो चुका है. इधर, कोल्हान विश्वविद्यालय के सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में सामान शुल्क को लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दिया है. जिसके बाद कोल्हान विवि ने सिंडिकेट में नियम पारित कर प्रत्येक विद्यार्थी से 1.40 लाख रुपये ही शुल्क लेने का आदेश दिया है. सभी प्राइवेट कॉलेजों को अनिवार्य रूप से आदेश का पालन करने की बात कही गयी है. लेकिन कुछ प्राइवेट कॉलेजों को छोड़कर अधिकतर प्राइवेट कॉलेज में सामान शुल्क नहीं लिया जा रहा है. दो लाख से अधिक शुल्क की वसूली हो रही है. विवि के नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है. इधर, छात्र प्रतिनिधि सुबोध महाकुड़ व सनातन पिंगुवा ने कुलपति डॉ. गंगाधर पांडा से मांग करते हुये कहा कि इस बार नियम का पालन करने पर जोर दिया जाये. सरकारी कॉलेजों में जिस तरह से शुल्क विद्यार्थियों से लिया जाता है उसी तरह का शुल्क प्राइवेट कॉलेज से भी लिया जाये. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-administration-issued-contact-number-to-take-advantage-of-government-schemes/">चाईबासा

: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रशासन ने संपर्क नंबर किया जारी

सत्र 2022-23 में कोल्हान विवि में दर्जनों बार होता है बीएड शुल्क को लेकर हंगामा 

कोल्हान विवि के प्राइवेट कॉलेजों की ओर से शुल्क अधिक वसूली करने को लेकर लगातार हंगामा होता रहा है. सत्र 2022-23 में दर्जनों बार कोल्हान परिसर में हंगामा होता रहा है. श्रीनाथ बीएड कॉलेजों के विद्यार्थियों ने 20 अक्टूबर 2022 को अधिक शुल्क लेने को लेकर विवि परिसर में धरना प्रदर्शन कर बीएड का शुल्क एक सामान करने की मांग की गयी थी. इसी तरह महिला बीएड कॉलेज चाईबासा के विद्यार्थियों ने अगस्त 2022 को कॉसन मनी अधिक लेने और कोविड में शुल्क माफ करने की अधिसूचना होने के बाद भी माफ नहीं करने के विरोध में हंगामा किया था. दर्जनों बार हंगामा होने के बावजूद भी शुल्क में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. विद्यार्थियों को सही से छात्र वृति भी नहीं मिल रही है. जिसके कारण काफी परेशान है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-administration-issued-contact-number-to-take-advantage-of-government-schemes/">चाईबासा

: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रशासन ने संपर्क नंबर किया जारी

कोल्हान के किस कॉलेज में कितनी है बीएड की सीटें

कॉलेज का नाम  ----    सीट

       सरकारी 

1. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज - 200 2. बहरागोड़ा कॉलेज - 100 3. ग्रेजुएट कॉलेज - 100 4. को-ऑपरेटिव कॉलेज - 100 5. महिला कॉलेज चाईबासा – 100 इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mps-representative-read-out-the-presidents-address-2/">बहरागोड़ा

: सांसद प्रतिनिधि ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़कर सुनाया

गैर सरकारी 

6. श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन आदित्यपुर - 100 7. इस्टीट्यूशन फॉर एजुकेशन, सरायकेला - 100 8. मधूसूदन महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, चक्रधरपुर - 100 9. विवेकानंद इंस्टीट्टयूट फॉर एजुकेशन, गालूडीह - 100 10. आशु किस्कू मेमोरियल कॉलेज चांडिल - 100 11. जामिनी कांत बीएड कॉलेज, शालबनी - 100 12. जेकेएम बीएड कॉलेज, शालबनी - 100 13. रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हाता - 100 14. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा - 100 कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि सरकारी व गैर सरकारी बीएड कॉलेजों में शुल्क एक सामान किया गया है. 1.40 लाख रूपये प्रत्येक विद्यार्थी से लेना है. यदि विद्यार्थी से अधिक शुल्क वसूला जायेगा तो इसकी सूचना विवि को जरूरत दें. ताकि संबंधित कॉलेजों पर कर्रवाई की जा सके. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-government-should-pass-4-percent-dearness-allowance-in-tomorrows-jharkhand-cabinet-ganguly/">आदित्यपुर

: कल के झारखंड कैबिनेट में मंहगाई भत्ता 4 प्रतिशत पारित करे सरकार : गांगुली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही