Chaibasa : अब दिव्यांगों को क्रृत्रिम अंगों के लिये ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. उनके दिव्यांगता के प्रमाणपत्रों के आधार पर उनके कृत्रिम अंग चाईबासा में ही उपलब्ध होंगे. इस आशय को लेकर भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति रांची, लायंस क्लब चाईबासा और लायंस क्लब चाईबासा लावण्या के संयुक्त प्रयास से निः शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण केंद्र के लिए एमओयू जिला प्रशासन के साथ उपायुक्त कार्यालय में हस्ताक्षर किया गया. इसके आधार पर अब जो भी दिव्यांग होंगे उनके कृत्रिम अंग को चाईबासा मुख्यालय में ही दो से तीन घंटे में बनाकर दे दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : प्रत्येक सप्ताह लगेगा कैंप हर सप्ताह भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति रांची के कृत्रिम अंग निर्माण के एक्सपर्ट चाईबासा आयेंगे और चिन्हित किये गये दिव्यांगों के बीच कैंप लगाकर उनकी नाप लेकर उन्हें यहीं पर उनके कृत्रिम अंग बनाकर दिये जायेंगे. इसके लिये बाकायदा भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति की एक गाड़ी भी आयेगी जिसमें दिव्यांगों के लिये कृत्रिम अंग तैयार कर उन्हें दिये जायेंगे. उल्लेखनीय है कि पिछले माह भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति रांची, लायंस क्लब चाईबासा एंव लायंस क्लब लावण्या के प्रयास से निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण केंद्र के लिए जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की गई थी. इसके बाद यह शनिवार को एमओयू किया गया. जिला प्रशासन की ओर से पुराने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में इस केंद्र की स्थापना के लिए जगह उपलब्ध कराया गया है. इसे भी पढ़ें : [wpdiscuz-feedback id="hrlucgg9rd" question="Please leave a feedback on this" opened="0"][/wpdiscuz-feedback]
चाईबासा : अब चाईबासा में ही दिये जायेंगे दिव्यांगों के कृत्रिम अंग
Last Updated: Mar 26, 2022 12:00 AM (IST)