Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान में पहला वीमेंस यूनिवर्सिटी की स्थापना हो चुकी है. 20 जून को कुलाधिपति सह राज्यपाल रमेश बैस ने नये कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है. वीमेंस यूनिवर्सिटी की स्थापना होते ही कोल्हान विश्वविद्यालय में सक्रियता बढ़ गयी है. अब वीमेंस कॉलेज में जिस पद का सृजन हुआ है वे पद वीमेंस यूनिर्वसिटी में तब्दील हो जायेंगे. 53 की संख्या में विभिन्न विषयों में शिक्षकों का पद सृजन हुआ है. फिलहाल लगभग 20 शिक्षक कार्यरत हैं. इसी तरह 83 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का पद सृजन हुआ है. सरकार के पास पद सृजन कर प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है. इसकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है. इधर, वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के योगदान के बाद वीमेंस कॉलेज की गतिविधि यूनिर्वसिटी से ही होगी. हालांकि वेतन का भुगतान कोल्हान विवि से ही होगा. सरकार ने इस साल का पूरा बजट कोल्हान विवि को भेजा है. इसके कारण वीमेंस यूनिर्वसिटी के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का भुगतान कोल्हान विवि से ही होगा. आगामी सत्र से ही वीमेंस यूनिवर्सिटी को अलग से बजट निर्गत कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-raided-muslim-settlement-on-secret-information-drug-peddler-absconded/">आदित्यपुर
: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की मुस्लिम बस्ती में छापेमारी, ड्रग्स पेडलर फरार
योजना पर बवाल के बीच आज तीनों सेना प्रमुख से मिलेंगे पीएम, अब राकेश टिकैत ने 24 जून को बुलाया भारत बंद
: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की मुस्लिम बस्ती में छापेमारी, ड्रग्स पेडलर फरार
पद सृजन के 30 प्रतिशत ही शिक्षकेत्तर कर्मचारी वीमेंस यूनिवर्सिटी में कार्यरत
कोल्हान विवि ने सरकार को 2019 में पद सृजित कर एक रोस्टर तैयार कर भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिल गयी है. सरकार ने भी हरी झंडी दे दी है. अब तृतीय व चतुर्थवर्गीय कर्मचारी में कुल 83 शिक्षकेतर कर्मचारी वीमेंस यूनिवर्सिटी में कार्य करेंगे. सरकार अब 83 पदों पर बहाली निकालेगी. हालांकि वर्तमान में पद सृजन से 30 प्रतिशत ही कर्मचारी वीमेंस कॉलेज में कार्यरत हैं. इसमें तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी शामिल हैं. अधिकतर कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं. लंबे समय से बहाली नहीं होने के कारण कई पद रिक्त हैं. जल्द ही सरकार की ओर से बहाली प्रक्रिया शुरू करने की संभवना जतायी जा रही है. वीमेंस यूनिवर्सिटी के लिये अलग से बहाली होने पर अब नये रोस्टर के तहत बहाली होगी. इधर, विवि के मुताबिक दो साल के अंदर लगभग शिक्षकेतर कर्मचारियों का रिटायरमेंट वीमेंस यूनिर्वसिटी से हो जायेगा. यदि सरकार समय पर बहाली नहीं करती है तो स्थापना काल से ही काफी परेशानी होगी. फिलहाल यूनिर्वसिटी में अनुबंध के आधार पर कई कर्मचारी कार्यरत हैं. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/pm-will-meet-all-three-army-chiefs-today-amid-ruckus-over-agneepath-plan-now-rakesh-tikait-called-india-bandh-on-june-24/">अग्निपथयोजना पर बवाल के बीच आज तीनों सेना प्रमुख से मिलेंगे पीएम, अब राकेश टिकैत ने 24 जून को बुलाया भारत बंद
Leave a Comment