Search

 
 
 

चाईबासा : अब 23 फरवरी को होगी स्कूलों में माघे पर्व की छुट्टी

 
  • जिला शिक्षा अधीक्षक ने छुट्टी की तारीख में किया संशोधन
  • शिक्षण व सामाजिक संगठनों की मांग पर संशोधन के बाद शुद्धि पत्र जारी
Chaibasa (Sukesh kumar) : आदिवासी हो बहुल पश्चिमी सिंहभूम के गांवों में माघे पर्व मनाने की शुरूआत हो चुकी है. इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने 23 फरवरी 2024 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के स्कूलों में माघे पर्व की छुट्टी की घोषणा की है. यह छुट्टी जिले के सभी कोटि, सरकारी-गैर सरकारी व निजी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों में लागू होगी. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक ने शुद्धि पत्र भी जारी कर दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prabhat-pheri-started-in-old-baridih-for-the-four-day-108-kundiya-rashtra-jagran-gayatri-mahayagya/">जमशेदपुर

: ओल्ड बारीडीह में चार दिवसीय 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर प्रभात फेरी आरम्भ
इसमें उन्होंने कहा है कि विभिन्न शिक्षण संगठन तथा सामाजिक संगठनों के अनुरोध पर पूर्व में 6 फरवरी को घोषित छुट्टी में संशोधन करते हुए 23 फरवरी के दिन अवकाश की घोषणा की जाती है. 28 दिसंबर 2023 के द्वारा 6 फरवरी 2024 में आंशिक संशोधन करते हुए प्रारभिक विद्यालयों के स्थान पर सभी सरकारी व गैर सरकारी, निजी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक विद्यालय संशोधित समझा जाये. शेष यथावत रहेंगे. इधर शिक्षा विभाग के इस निर्णय का हो समाज के लोगों ने स्वागत किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही