Search

 
 
 

चाईबासा : कुमारडुंगी में एनआरबीसी केंद्र का शुभारंभ, शिक्षा से वंचित बच्चों को मिलेगी नई दिशा

 
Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत भोंडा पंचायत के कुंडियाधर टोला तिरिलपी में शिक्षा से वंचित 29 बच्चों के लिए  एनआरबीसी केंद्र की शुरुवात की गई है. रविवार को एस्पायर संस्था द्वारा संचालित उक्त केंद्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मुखिया अभिषेक मुंडरी व पंचायत समिति सदस्य कृष्णा पाठ पिंगुवा ने फीता काटकर किया. मौके पर मुखिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश विद्यालय दूर होने के कारण गांव टोला के बहुत सारे बच्चे शिक्षा से वंचित रह जा रहे हैं. ऐसे में स्वयंसेवी संस्था द्वारा विद्यालय से वंचित बच्चों का चयन कर केंद्र में पढ़ाने का कार्य सराहनीय है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-14-year-old-teenager-slit-to-death-in-land-dispute-relatives-suspected-of-murder/">मझगांव

: जमीन विवाद में 14 वर्षीय किशोर की गला काट कर हत्या, रिश्तेदारों पर हत्या का शक

शुरुवाती पढ़ाई के बाद स्कूलों में बच्चों का होगा दाखिला

मौके पर सामुदायिक संगठक गोरबारी पाठ पिंगुवा ने कहा कि शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की आदत डालने के लिए केंद्र में पढ़ाई कारवाई जाएगी और कुछ माह के बाद नजदीक के सरकारी विद्यालयों में नामांकन करवाने का कार्य किया जाएगा. इसका उद्देश्य है बच्चे पढ़ाई के आदी बन सके और बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी एवं समाज विरोधी गतिविधियों से दूर रह सके. मौके पर एलईपी समन्वयक चंदन सिंह पुर्ती, सरिता कुमारी, रोयवारी, आदि ग्रामीण उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही