Search

 
 
 

चाईबासा : अपने स्थायीकरण की मांग के समर्थन में धरने पर बैठे रहे एनआरएचएम कर्मी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अपने स्थायीकरण की मांग को लेकर आठवें दिन भी धरने पर बैठे रहे एनआरएचएम से जुड़े स्वस्थ्यकर्मी. सभी कर्मी सोमवार को चाईबासा भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपनी मांग के समर्थन में सोमवार की देर रात 10:00 बजे तक अस्पताल में धरने पर बैठे रहे ताकि उन्हें ज्ञापन सौंपा जा सके. मुख्यमंत्री मुफस्सिल थाना का निरीक्षण कर सीधे जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने चले गए. जबकि उनका सदर अस्पताल का निरीक्षण का दौरा भी प्रस्तावित था. उनके अस्पताल निरीक्षण करने नहीं आने से एनआरएचएम कर्मियों को काफी निराशा हुई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-submitted-memorandum-to-manoharpur-bdo-to-remove-panchayat-secretary/">किरीबुरू

: पंचायत सचिव को हटाने के लिए ग्रामीणों ने मनोहरपुर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

सरकार के विरोध में लगाए नारे

मंगलवार को भी एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी रही. सरकार के विरोध में नारे लगाए और अपने स्थायीकरण की मांग की. कर्मियों ने एक दूसरे को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का दारोमदार का बड़ा भाग उनके हाथ में है लेकिन सरकार उनके स्थायीकरण पर ध्यान नहीं दे रही है और जब तक सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तब तक उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही