Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा के एनएसएस बीएड यूनिट के द्वारा सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर चाईबासा स्थित कमरहातू गांव में 20 पौधे लगाए गए. इसमें 10 जामुन और 10 अमरुद के पौधे थे. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रीति बाला सिन्हा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि धरती पर जीवन के लालन-पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है. वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं. वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं. जैसे- हवा, पानी प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व शामिल है. इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अर्पित सुमन ने कहा आज हम भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं उसकी महत्वपूर्ण वजह है वृक्षों का कटाई. जिस गति से हमने वृक्षों की कटाई की है हमें उसी गति से पौधारोपण करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-anganwadi-center-without-electricity-and-water-innocent-forced-to-sit-in-the-scorching-heat/">चांडिल
: आंगनबाड़ी केंद्र बिजली व पानी विहीन, भीषण गर्मी में मासूम बैठने को मजबूर मौके पर कमरहातू गांव की मुखिया जुलियाना देवगम, मुंडा बिरसा देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम, मसकल फाउंडेशनग्रुप कमरहातू से सुरजा देवगम, सोमय देवगम, मोटाय देवगम, राजेश देवगम , गांव के ग्रामीण एवं महिला कॉलेज के एनएसएस. वॉलिंटियर्स उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-anganwadi-center-without-electricity-and-water-innocent-forced-to-sit-in-the-scorching-heat/">चांडिल
: आंगनबाड़ी केंद्र बिजली व पानी विहीन, भीषण गर्मी में मासूम बैठने को मजबूर [wpse_comments_template]
चाईबासा : महिला कॉलेज के एनएसएस बीएड यूनिट ने कमरहातू में किया पौधरोपण
Leave a Comment