Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa( Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा सदर अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मौसमी बीमारी से प्रभावित मरीज इलाज कराने आ रहे हैं और अधिकांश मरीज अपना इलाज ओपीडी में कर रहे हैं. इसके साथ-साथ उनके टेस्टिंग का भी कार्य किया जा रहा है, इनमें जो भी मरीज जिनकी तबीयत कुछ ज्यादा खराब है उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है. सामान्य स्थितियों में सभी को ओपीडी में तैनात चिकित्सकों के द्वारा उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवा दी जा रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-strokes-and-thoughts-wise-organized-under-satrang-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में सतरंग के तहत आयोजित हुआ “स्ट्रोक्स एवं विचारवार”

प्रतिदिन 400 से अधिक की संख्या में मरीज आ रहे इलाज कराने

सदर अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक की संख्या में मरीज प्रतिदिन इलाज कराने आ रहे हैं. पर बड़ी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर लोगों को ओपीडी में ही इलाज किया जा रहा है. बहुत कम ही मरीज को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है .ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर प्रिंस पिंगुआ की माने तो अस्पताल में मौसमी बीमारी को देखते हुए संबंधित सारी दवाइयां उपलब्ध हैं. इस कारण किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदना नहीं पड़ रहा है. उल्लेखनीय है कि सदर अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-129th-birth-anniversary-of-vibhutibhushan-bandyopadhyay-celebrated-ceremoniously/">घाटशिला

: समारोह पूर्वक मनाई गई विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय की 129वीं जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही