Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज की नूतन बानरा को मिला बेस्ट एनएसएस वॉलिंटियर का अवार्ड

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : महिला कॉलेज में एनएसएस बीएड यूनिट में सत्र 2020-22 के वॉलिंटियर्स के लिए सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को हुआ. समारोह में सबसे अधिक सक्रिय रूप से तथा सबसे अधिक घंटे तक कार्य करने के लिए इस यूनिट का बेस्ट एनएसएस वॉलिंटियर का अवार्ड नूतन बानरा को दिया गया. एक्टिव वॉलिंटियर के रूप मे कार्य करने के लिए प्रियांजली गुप्ता तथा विनीता‌ लोमगा को अवार्ड दिया गया. बीएड के एनएसएस यूनिट की एक नई पहल बर्थडे क्लब के अंतर्गत वॉलिंटियर्स को पौधे प्रदान किए गए थे. इसके बेहतर रख रखाव के लिए मौसमी पान को अवार्ड दिया गया. इसे भी पढ़ें : आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-your-plan-your-government-your-door-program-in-the-high-school-ground/">आनंदपुर

: हाई स्कूल मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

प्राचार्या ने सभी वॉलिंटियर्स की सराहना की

मौके पर प्राचार्या प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि सभी वॉलिंटियर्स ने पूरे साल बढ़-चढ़कर कार्य किया. इस अवसर पर डॉ दारा सिंह गुप्ता ने कहा कि महिला कॉलेज बीएड एनएसएस यूनिट यूनिवर्सिटी में अच्छी तरह से कार्य कर रही है. यहां सभी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. उन्होंने व्यवस्थित और सक्रिय रुप से कार्य के लिए प्रोग्राम ऑफिसर बीएड विभाग के सभी शिक्षक तथा वॉलिंटियर्स को शुभकामनाएं दी. एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन ने पूरे सत्र में किए गए कार्यक्रमों के बारे में संक्षेप में बताया. बीएड विभागाध्यक्ष मो० मोबारक करीम हाशमी ने भी सभी को संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही