Search

 
 
 

चाईबासा : टीबी मरीजों के बीच किया गया पोषाहार का वितरण

 
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : रोटरी क्लब की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम "टीबी हारेगा देश जीतेगा" के तहत सदर अस्पताल में यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषाहार वितरण किया गया. इस अवसर पर कल्ब की अध्यक्ष हीना ठक्कर ने मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम रोटरी क्लब द्वारा नियमित रूप से चलाया जा रहा है. टीबी एक संक्रामक बीमारी जरूर है, परन्तु लाइलाज नहीं है. समय रहते इसका इलाज किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-morality-and-character-are-the-foundation-of-happiness-and-peace-bhagwan-bhai/">जमशेदपुर

: नैतिकता और चरित्र ही सुख-शांति की नींव : भगवान भाई

सहभागिता से ही टीबी का होगा उन्मूलन

मरीजों को भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम तथा फाइबर का सेवन करना चाहिए. इस मौके पर रोटेरियन सुनित खिरवाल ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से स्वास्थ्य सेवा देने में अग्रणी रहा है. सभी लोगों की सहभागिता से ही टीबी का उन्मूलन किया जा सकता है. इस मौके पर रोटेरियन नरेंद्र ठक्कर, सुशील मूंधड़ा, रमेश दत्तानि, सौरव प्रसाद, सुशील चौमाल, नवजीत सिंह उपस्थित थे. इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सदर अस्पताल यक्षमा केंद के ओम प्रकाश, बिशन नारायण और गोवर्धन का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही