Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : स्वच्छता पखवाड़ा में लोगों को दिलाई गई साफ-सफाई की शपथ

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में सभी लोग अपना योगदान दे रहे है. इसी क्रम में बुधवार को कुमारडुंगी प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया. इस अभियान में प्रखंड के विकास पदाधिकारी समेत प्रखंड के सभी कर्मियों और पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी अपना योगदान दिया. इससे पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में इस पखंवाडा को लेकर बैठक हुई. इस बैठक में स्वच्छता को लेकर सभी को विस्तार से जानकारी दी गई. इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में सफाई रखने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-farewell-ceremony-organized-at-upgraded-middle-school-kankusi/">चाईबासा

: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांकुसी में विदाई समारोह आयोजित

स्वच्छता की दिलाई गई शपथ

उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गई. ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई. इस जागरूकता कार्यक्रम में डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट युनिट, प्रखंड स्तरीय प्रोजेक्ट मैनेजमेंट युनिट, ग्रामीण तथा जल जीवन मिशन के प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, पंचायती राज प्रणाली से उड़े सभी सदस्य, युनिसेफ के प्रतिनिधि आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही