Search

 
 
 

चाईबासा : सभी ग्रामीण सड़कों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ना है उद्देश्य : गीता कोड़ा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दोकट्टा से हरिला तक 22.10 किमी एवं बाईहातू से हेस्साबेड़ा तक 5.50 किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को सांसद गीता कोड़ा ने किया. मौके पर विधायक दीपक बिरुवा भी मौजूद थे. ग्रामीणों ने हर्षोल्लास से सांसद गीता कोड़ा का स्वागत. काफी लम्बे समय से इस सड़क निर्माण की मांग ग्रामीण का रहे थे. सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी. सांसद गीता कोड़ा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़कों का निर्माण स्वीकृत करवाया. सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है, ग्रामीणों ने सांसद को आभार व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-to-keep-tribal-and-regional-language-department-intact-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग को यथावत रखने की मांग

कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

इधर, शिलान्यास करने पहुंची सांसद ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी. उन्होंने हर संभव सहायता व समाधान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में मुखिया ललित होनहागा, लेबेया हेस्सा, दशमा बारजो, मुन्डा- सुरेश होनहागा, चोक्रो हेस्सा, मारतम मुन्डा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल दास, अर्जुन दोराईबुरु, जिला परिषद सदस्य राज तुबीड़, जयप्रकाश लागुरी, बादुला हेस्सा, मुकेश दास, ज्योती देवी, कमला देवी, मसुम दास, जितेन पान, बिरसा बारजो, शीतल दोराईबुरु, अनिता दोराईबुरु, कोदमा होनहागा, पिंकी देवी, छायारानी देवी आदि एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही