Search

 
 
 

चाईबासा : गठबंधन के पदधारियों को काम करने की जरूरत - दीनबंधु

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भारत जोड़ो यात्रा में भारत यात्री रहे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के विशेष आमंत्रित सदस्य सह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीनबन्धु बोयपाई ने सिंहभूम लोकसभा सीट पर चल रही दावेदारी विवाद के बीच कहा है कि वर्तमान में संविधान बचाने की मुहिम को लेकर गठबंधन के पदाधिकारियों को काम करने की जरूरत है. भाजपा को हराना है तो गठबंधन की स्वस्थ्य मर्यादा कायम रखना होगा तब ही हम लोकसभा एवं विधानसभा पर पुनः काबिज हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें : एशियन">https://lagatar.in/jharkhands-shailendra-pathak-will-act-as-a-referee-in-the-asian-wrestling-championship/">एशियन

कुश्ती चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका निभाएंगे झारखंड के शैलेंद्र पाठक

भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से देश की जनता त्रस्त

वर्तमान समय में केन्द्र की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से देश की जनता त्रस्त है. लोग बदलाव चाहते हैं. जिस उद्देश्य से हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य की गठबंधन सरकार ने जनता के मुद्दे पर काम किया है उसे बतलाने की जरूरत है. राज्य में बेहतरीन रूप से सरकार का कामकाज चल रहा है. भाजपा का राज्य को अस्थिर करने का सपना कभी साकार नहीं होगा. सिंहभूम में फिर से गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सभी सीटें जीतेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही