Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : रांची में एक दिवसीय अधिवेशन में कई संगठन के पदाधिकारी करेंगे जिला का प्रतिनिधित्व

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ पश्चिमी सिंहभूम की अहम बैठक रविवार को सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा में संपन्न हुई. बैठक सुरेश चंद्र देवगम की अध्यक्षता में की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जून को रांची में आयोजित होने वाली एक दिवसीय अधिवेशन में पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के साथ ऑल इंडिया बैंकर्स वेलफेयर एसोसिएशन, आकाश ग्रुप, झारखंड पुलिस एसोसिएशन, हो राइटर्स एसोसिएशन व अन्य संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-bandh-ineffective-police-remained-alert-from-the-intersection-to-the-railway-station/">आदित्यपुर

: झारखंड बंद बेअसर, चौक-चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन पर सतर्क रही पुलिस

अधिक से अधिक लोगों को अधिवेशन में शामिल करने की अपील की जा रही

बैठक में कहा गया कि अधिवेशन को लेकर जिले में जागरूक अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस अधिवेशन में शामिल करने की अपील की जा रही है. इस दौरान जिला महासचिव बिर सिंह बिरूली, संगठन सचिव संचू तिर्की लालू कुजूर, सिकंदर बुडीउली,कोषाध्यक्ष जयराम बारी, डिबर हेंब्ररोम,गोरा लेयंगी,बलराम हेस्सा, सोमनाथ बिरुली, विजय सिंह बारा, कृष्णा टोपनो, जगमोहन बनरा,गणेश कच्छप, सुबीर लकड़ा, कृष्णा टोप्पो, अंजु बानसिंह और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-protest-tight-security-arrangements-at-ranchi-railway-station-due-fear-nuisance/">अग्निपथ

विरोध: उपद्रव की आशंका को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही