Search

 
 
 

चाईबासा : वृद्ध विधवा को है अपनी बहू व उसके बेटे से जान का खतरा, पुलिस से शिकायत

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव स्थित संकोसाई टोला के ग्रामीणों ने मंगलवार को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र थाना प्रभारी को सौंपकर वृद्ध विधवा सुबनी सुंडी के परिवार की सुरक्षा की मांग की है. पत्र में बताया गया है कि सुबनी सुंडी को उसके बहू शकुंतला सुंडी व उसके बड़े बटे से जान का खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए. वहीं पीड़िता सुबनी सुंडी ने भी इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में अलग से लिखित शिकायत की है. सुबनी के अनुसार शकुंतला सुंडी अब उसकी बहू नहीं रही. सुबनी ने बताया कि उसके बेटे सोमा सुंडी की मौत दो साल पूर्व हो चुकी है. इसके बाद बहू शकुंतला ने एक साल पहले ही मुफ्फसिल के भूता गांव निवासी एक युवक से शादी कर ली थी. बावजूद इसके गत 14 अगस्त की शाम को शकुंतला जबरन उनके घर में घुस आई और गाली गलौज करते हुए मकान की चाबी मांगने लगी. इंकार करने पर हाथापाई करने लगी और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की. यह देख सुबनी का पुत्र जंबीरा सुंडी अपनी मां को बचाने पहुंचा और शकुंतला की पिटाई कर दी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-jharkhand-is-the-land-of-heroes-many-brave-sons-have-sacrificed-their-lives-chief-minister/">चाकुलिया

: वीरों की धरती है झारखंड, अनेकों वीर सपूतों दिया है बलिदान : मुख्यमंत्री

आरोपी पुलिस ने 3 सितंबर को ही भेज चुका जेल

शकुंतला द्वारा जंबीरा सुंडी के विरुद्ध मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले के आरोपी जंबीरा सुंडी को गिरफ्तार कर तीन सितंबर को जेल भेज दिया था. इस घटना के बाद ही शकुंतला सुंडी के बड़े बेटे ध्रुवा सुंडी जो बाहर कहीं मजदूरी करता है, उसने फोन कर अपने बड़े पिताजी जंबीरा सुंडी के परिवार को हत्या की धमकी दी थी. शकुंतला भी संकोसाई के आसपास कई संदिग्ध लोगों के साथ देखी जा रही है. इधर, सुबनी सुंडी ने आशंका जताई है कि उसकी व उसके परिवार की सुपारी देकर हत्या करवाई जा सकती हैं. क्योंकि पति की मौत के बाद शकुंतला जमीन हड़पना चाहती है. जानकारी के अनुसार शकुंतला अपने पति को मारपीट मामले में दो बार जेल भी भिजवा चुकी है. इसी चिंता से पति की मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही