Search

चाईबासा : केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा ने चलाया जन सम्पर्क अभियान

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर भाजपा ने महा जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सदर मंडल नरसंडा गांव में बैठक कर विकास यात्रा को साझा किया. इसमें उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही योजनाओं से लाभान्वित लोगों से फीडबैक लिया गया. इस क्रम में हर घर जल नल योजना के तहत बनाई गई सोलर जल मीनार का जल उपस्थित नेताओं एवं आम जनों के द्वारा ग्रहण किया गया. उपस्थित ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के लाभ के बारे में भी बताया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-demonstrated-at-guddi-block-office-regarding-various-demands/">किरीबुरू

: विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने गुदड़ी प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

ग्रामीणों से की बातचीत

बातचीत में यह जानकारी मिली की ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है और कई लोगों ने उस कार्ड से इलाज भी करवाया है. इस महा जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, मंडल अध्यक्ष जय किशन बिरूली, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, युवा मोर्चा कोल्हान प्रमंडल प्रभारी प्रदीप मुखर्जी, कालीचरण पान, विजय सुन्डी, साहू पूर्ति, कुसनु सवैया, लोकेश पान ,शिव शंकर पान, इंद्रापती देवी, बलमा देवी, सुशीला देवी, मिथुन पान मुख्य रूप से सम्मिलित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//