Search

चाईबासा : पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने स्व. सीताराम रूंगटा को याद किया

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कांग्रेस भवन चाईबासा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कांग्रेस जिला कमिटी के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. सीताराम रूंगटा की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में दो मिनट का मौन रखकर व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसियों ने विनम्र श्रद्धांजलि दी. जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि चाईबासा में कांग्रेस भवन का निर्माण स्व. सीताराम रूंगटा की देन रही है. इसका उद्घाटन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कृष्णवल्लभ सहाय ने की थी. पश्चिमी सिंहभूम जिले में निरंतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने में स्व. रुंगटा की अग्रणी भूमिका रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-court-stays-arrest-of-bjp-leader-vikas-singh/">जमशेदपुर

: कोर्ट ने भाजपा नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

कई शिक्षण संस्थान व नागरिक सुविधाएं इनकी ही देन है

कई शिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थान एवं कई नागरिक सुविधाएं इनकी ही देन है. स्व. सीताराम रूंगटा जिले के नागरिकों को चिरस्मरणीय रहेंगे. इनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, राज कुमार रजक, शंकर बिरुली, प्रखंड सचिव जानवी कुदादा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, इंटक कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह तुबिद, कांग्रेस सदस्य जुम्बल सुंडी, मोनू घटवारी, प्रकाश गोप, ब्रज मोहन देवगम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp