Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : उच्च स्तरीय जांच करने की मांग पर विभागीय इंजीनियर ने शुरू की जांच

Chaibasa (Sukesh kumar) : आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने चार मई को सरकारी और निजी तालाबों के जीर्णोद्धार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी. उन्होंने उपायुक्त को पत्र लिख कर शिकायत की थी. उच्च स्तरीय जांच की मांग को देखते ही भूमि संरक्षण विभाग चाईबासा के इंजीनियर ने इसकी जांच शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि बंजर भूमि राइसफेलो योजनान्तर्गत सरकारी/निजी तालाबों के जीर्णोद्वार का काम हो रहा है. इसकी उच्च स्तरीय जांच होने से विभागीय पदाधिकारियों और बिचौलियों की मिलीभगत और लाखों रुपये के घोटाला का भंडाफोड़ हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-kidnap-bjp-leader-from-outside-the-court/">जमशेदपुर

: कोर्ट के बाहर से भाजपा नेता के अपहरण का प्रयास
पानी पंचायत के अध्यक्ष-सचिव एवं सदस्यों को तालाब के जीर्णोद्धार की जानकारी तक नहीं हो पाती है. बहुत सारे पंचायत के अध्यक्ष-सचिव तो भूमि संरक्षण विभाग का कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं. सारा खेल बिचौलियों द्वारा ही होता है. रामहरि गोप ने उपायुक्त से निवेदन किया था कि भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जिले में चल रहे सभी तालाबों का 15 दिनों के अंदर उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पदाधिकारी एवं बिचौलियों पर कार्रवाई की जाए अन्यथा हमारी पार्टी समाहरणालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही